
विदेशी मुद्रा भंडार एक हफ्ते में $5.01 अरब घटकर $721.02 अरब पर — रिकॉर्ड स्तर से $64.7 अरब नीचे
24 अक्टूबर 2026: RBI के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 16 अक्टूबर को खत्म हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $5.011 अरब घटकर $721.016 अरब रह गया। विदे

बुलेटिन के अनुसार, खरीदारी में इस तेज उछाल की सबसे बड़ी वजह RBI की रियायती स्वैप सुविधा थी, जो विदेशी मुद्रा में नॉन-रेजिडेंट (FCNR(B)) जमा, एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग (ECB) और विदेशी मुद्रा उधार पर लागू थी। इस योजना के तहत बैंकों ने जो डॉलर जुटाए, उन्हें स्वैप व्यवस्था के ज़रिए केंद्रीय बैंक को सौंप दिया — और यही पैसा अगस्त की रिकॉर्ड खरीदारी बन गया।
उल्लेखनीय है कि RBI ने इस सुविधा की समापन तिथि 30 सितंबर से घटाकर 31 अगस्त कर दी थी। 14 अगस्त तक बैंकों ने इस कार्यक्रम के तहत $52.3 अरब डॉलर जुटा लिए थे — यानी समय से पहले ही योजना पूरी हो गई।

बुलेटिन के आंकड़े RBI की विदेशी मुद्रा नीति में बड़ा मोड़ दिखाते हैं। अगस्त तक के 17 महीनों में से 10 महीनों में केंद्रीय बैंक नेट विक्रेता रहा — अगस्त से दिसंबर 2025 तक लगातार बिक्री, जनवरी-फरवरी 2026 में थोड़ा ठहराव, और फिर मार्च में दोबारा बिक्री शुरू।
वित्त वर्ष 27 में रुख बदला: अप्रैल-मई में नेट बिक्री के बाद जून से खरीदारी शुरू हुई, और जुलाई-अगस्त में खरीदारी तेज़ी से बढ़ी। नतीजा: FY27 में अगस्त अंत तक कुल नेट खरीदारी $47.43 अरब हो गई, जो जुलाई अंत के $4.17 अरब से करीब 11 गुना ज्यादा है।
स्पॉट बाजार के साथ-साथ RBI की फॉरवर्ड बाजार में पोज़िशन भी बढ़ी। अगस्त अंत में केंद्रीय बैंक की नेट शॉर्ट डॉलर पोज़िशन रिकॉर्ड $200.06 अरब तक पहुंच गई, जो जुलाई अंत के $136.77 अरब से एक ही महीने में करीब $63.3 अरब बढ़ी। एक साल से कम अवधि वाली शॉर्ट पोज़िशन $55.15 अरब और एक साल से ज्यादा वाली $176.57 अरब तक पहुंची।
बुलेटिन के मुताबिक, FCNR(B) जमा से आए पैसों ने सितंबर की शुरुआत में रुपये को सहारा दिया, लेकिन उसके बाद कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और अमेरिकी डॉलर मज़बूत होने से रुपया फिर कमज़ोर हुआ। हालांकि अक्टूबर के मध्य में RBI के उपायों — जिनमें तेल कंपनियों के लिए विशेष डॉलर विंडो भी शामिल है — से रुपये में कुछ सुधार हुआ।